फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: जिला जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें, अपनों को देख हुईं भावुक

Mon, 19 Aug 2024 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिला जेल में बहनों की भीड़ सुबह से ही जुटी रही। बहनों ने अपने-अपने भाइयों को राखी बांधा। 
विज्ञापन
जेल में राखी बांधती बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिला जेल में बहनों की भीड़ सुबह से जुटी रही। सोमवार को मुलाकात में बहनों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसको लेकर जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए। मौजूदा समय में जिला जेल में 590 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 21 महिला बंदी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि जेल में बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनों के आंसू छलक आए। जेल अधीक्षक यजुवेंद्र वाघमारे ने बताया है कि रक्षाबंधन को लेकर जेल परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें जेल में बंद कैदियों की बहनों को आमंत्रित किया गया है। रक्षाबंधन को लेकर जेल में राखी, मिठाई और रक्षाबंधन पर उपयोग होने वाली सामग्री का इंतजाम किया गया है। जेल के बहार पंडाल लगाया गया एवं जलपान की व्यवस्था की गई।

जेल में एंट्री से पहले सभी का रजिस्ट्रेशन कराया गया और उनके भाइयों से मुलाकात कराई गई।गौरतलब है, जेल में मिलने आई कैदियों की बहनों से जब पूछा गया कि आपने अपने भाई से क्या वचन लिया तो अधिकांश का यही कहना था कि वे चाहती हैं कि उनके भाई अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।

जेल में राखी बांधती बहनें

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें