फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: कंटेनर के गुप्त तहखाने में छिपा रखा था 60 लाख का गांजा, सात तस्कर हिरासत में, पिस्टल बरामद

Wed, 26 Aug 2026 10:27 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

गांजा तस्करी के लिए कंटेनर में बनाए गए गुप्त तहखाने का भंडाफोड़ कर पुलिस ने  3 क्विंटल से ज्यादा गांजा, पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने कंटेनर के साथ चल रही स्कॉर्पियो समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जब्त की गई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांजा तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कंटेनर में ऐसा गुप्त तहखाना बना रखा था, जिसे बाहर से देखने पर पहचान पाना मुश्किल था। कंटेनर का पिछला दरवाजा खोलने पर पूरा हिस्सा खाली नजर आता था लेकिन पुलिस ने बारीकी से जांच की तो अंदर एक गुप्त दरवाजा मिला। दरवाजा खोलते ही गांजे से भरी बोरियां बरामद हुईं। सिंगोड़ी-अमरवाड़ा मार्ग पर मंगलवार को हुई कार्रवाई में पुलिस ने 3 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय को गांजा तस्करी से जुड़े इनपुट मिले थे। इसके बाद स्पेशल टीम को सक्रिय किया गया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस टीम ने सिंगोड़ी-अमरवाड़ा मार्ग पर संदिग्ध कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर के साथ एक स्कॉर्पियो भी चल रही थी। पुलिस ने उसे भी रोककर दोनों वाहनों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान कंटेनर के अंदर छिपे गुप्त हिस्से का पता चला।

ऐसे खुला गुप्त तहखाने का राज
तस्करों ने कंटेनर को इस तरह तैयार कराया था कि पीछे का दरवाजा खोलने पर वह सामान्य मालवाहक वाहन जैसा ही दिखाई दे। पहली नजर में अंदर कोई संदिग्ध सामान नजर नहीं आया। पुलिस ने जब कंटेनर के केबिन और बॉडी की बारीकी से जांच की तो एक ऐसा हिस्सा मिला, जो सामान्य बनावट से अलग था। जांच करने पर वहां गुप्त दरवाजा मिला। इसे खोलने पर अंदर जाने के लिए अलग से जगह बनी हुई थी और इसी गुप्त हिस्से में गांजे की बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस को आशंका है कि जांच एजेंसियों से बचने के लिए कंटेनर में यह विशेष तहखाना तैयार कराया गया था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जांच में सामने आया कि कंटेनर अकेला नहीं चल रहा था। एक स्कॉर्पियो भी उसके साथ थी। पुलिस को आशंका है कि स्कॉर्पियो सवार लोग आगे-आगे चलकर रास्ते की निगरानी कर रहे थे और कंटेनर के लिए रास्ता साफ रखने या पुलिस की मौजूदगी की जानकारी देने का काम कर रहे थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है और उसमें सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों वाहनों के रूट और आरोपियों के मोबाइल फोन की जानकारी भी जांच का अहम हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: Bhopal: मिलादुन्नबी पर भोपाल में आज दो बड़े जुलूस,कई सड़कें रहेंगी डायवर्ट,घर से निकलने से पहले जान लें रास्ते

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आए और तस्करी के इस नेटवर्क में इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

उड़ीसा से झांसी जा रही थी खेप?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांजे की यह खेप उड़ीसा से झांसी की ओर ले जाई जा रही थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छिंदवाड़ा इस पूरे रूट में केवल रास्ते का हिस्सा था या यहां भी तस्करों का कोई स्थानीय नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से खरीदा गया, झांसी में किसे इसकी सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में कितने अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद देर रात तक पुलिस की जांच जारी रही। बरामद गांजे का वजन कराया गया और कंटेनर के गुप्त हिस्सों की भी बारीकी से जांच की गई। पुलिस को आशंका है कि वाहन में इसी तरह के अन्य छिपे हुए हिस्से भी हो सकते हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, मोबाइल कॉल डिटेल और तस्करी से जुड़े पुराने नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है। मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें