फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: रीवा-इतवारी एक्सप्रेस दो माह के लिए और रद्द, यात्रियों की परेशानी बरकरार

Wed, 19 Mar 2025 05:30 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

रीवा-इतवारी एक्सप्रेस का संचालन दो महीने और रद्द कर दिया गया है। भंडारकुंड-भिमालगोंदी के बीच रेलवे ब्रिज में दरार के कारण यह मार्ग छह माह से बंद है। रेलवे पुल के पुनर्निर्माण में समय लगेगा। शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी, जिससे यात्रियों को असुविधा होगी। 
विज्ञापन
फ़ाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (रीवा-इतवारी) एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे यात्रियों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। रेलवे ने इस ट्रेन को आगामी दो माह के लिए और रद्द कर दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 11756 (रीवा-इतवारी) 30 मई तक और 11755 (इतवारी-रीवा) 31 मई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


छह माह से बाधित है रेल यातायात
भंडारकुंड-भिमालगोंदी के बीच स्थित ब्रिज क्रमांक 94 में दरार आने के कारण इतवारी-छिंदवाड़ा रेल मार्ग पिछले छह महीनों से बंद है। इस समस्या के कारण रीवा-इतवारी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ है। फिलहाल, इस पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन इसे पूरा होने में और समय लग सकता है।

ये भी पढ़ें- 18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?
विज्ञापन



शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी
इसी बीच, शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का संचालन डायवर्ट रूट से जारी रहेगा। यह ट्रेन छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग की बजाय परासिया-आमला होते हुए 31 मई तक चलेगी। रेल यात्रियों को अभी कुछ और समय तक इस असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि ब्रिज निर्माण कार्य पूरा होने में अभी और समय लग सकता है। रेलवे द्वारा इस मार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- टायर फटने के बाद ट्रक से टकराया पिकअप, सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


ब्रिज में दरार के कारण छह महीने से बाधित रेल संचालन
रीवा-इतवारी एक्सप्रेस को बंद किए जाने का मुख्य कारण भंडारकुंड-भिमालगोंदी के बीच स्थित रेलवे ब्रिज क्रमांक 94 में दरारें आना है। यह ब्रिज इतवारी-छिंदवाड़ा रेलखंड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। छह महीने पहले इस पुल में दरारें पाई गई थीं, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया था।

रेलवे के अनुसार, ब्रिज नंबर 94 का पुनर्निर्माण कार्य जारी है, लेकिन इसके पूरा होने में अभी कुछ और समय लग सकता है। जब तक इस मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित नहीं घोषित किया जाता, तब तक इस रूट पर ट्रेनें नहीं चलेंगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें