फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: नौ साल की बच्ची के शरीर पर फैला इंफेक्शन, माता-पिता ने डॉक्टर पर लगाया गलत उपचार का आरोप

Wed, 19 Mar 2025 05:17 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में 9 वर्षीय बच्ची को डॉक्टर द्वारा शराब के नशे में गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा है, जिससे उसका पूरा शरीर संक्रमित हो गया। माता-पिता ने पुलिस में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीएमएचओ ने जांच के आदेश दिए, जबकि डॉक्टर ने आरोपों से इनकार किया। 
विज्ञापन
9 साल की बच्ची के शरीर पर फैला इन्फैक्शन... माता-पिता ने डॉक्टर पर लगाया गलत उपचार का आरोप...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर शराब के नशे में गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा है। बीमार बच्ची के माता-पिता अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने में घंटों बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव अशोकनगर में हादसे का शिकार, मीडिया से बात कर रहे थे तभी टूट गईं सीढ़ियां

बच्ची के इलाज में लापरवाही का आरोप
चंद्रपुरा गांव के निवासी गांठे आदिवासी ने बताया कि उनकी 9 वर्षीय बेटी नताशा आदिवासी के पैर में चोट लगी थी। पहले उन्होंने शहर के एक नामी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन घाव ठीक नहीं हुआ। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले डॉ. पान सिंह यादव से इलाज कराया। गांठे आदिवासी का आरोप है कि उन्होंने इलाज के लिए डॉक्टर को 10 हजार रुपये दिए, लेकिन डॉक्टर ने शराब के नशे में गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी बेटी के पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?
विज्ञापन


डॉक्टर का बचाव
इस मामले में डॉ. पान सिंह यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे जन स्वास्थ्य संरक्षक के पद पर पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पलराहा में पदस्थ हैं। उन्होंने बच्ची के माता-पिता के कहने पर ही उसका इलाज किया था और इसके बदले सिर्फ 2 हजार रुपये लिए थे। डॉ. यादव का कहना है कि बाद में किसी कारणवश उन्होंने इलाज बंद कर दिया, जिससे इंफेक्शन फैल गया।

इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आरपी गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब शिकायत दर्ज कर जांच की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें