फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: लालबाग के बादशाह के दरबार में वक्फ संशोधन विधेयक के QR कोड, बड़ी संख्या में भक्तों का मिला समर्थन

Fri, 13 Sep 2024 03:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

लालबाग के बादशाह गणेश पंडाल समिति के अजय राजपूत ने बताया कि देश हित के लिए गणेश पंडाल में वक्फ संसोधन विधेयक 2024 का QR Code चस्पाया गया है। इसमें भक्तों से देशव्यापी मुहिम में सहभागी बनने की अपील की गई है।
विज्ञापन
क्यू आर कोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में लालबाग के बादशाह के दरबार में इस बार विशेष झांकी सजाई गई है। वहीं, इस पंडाल में सामाजिक स्तर पर वक्फ संसोधन विधेयक 2024 को समर्थन दिया है। मंडल के युवाओं ने हिंदू संगठनों के आग्रह पर पंडालों में QR Code लगाये हैं। लालबाग के बादशाह गणेश पंडाल समिति के अजय राजपूत ने बताया कि देश हित के लिए गणेश पंडाल में वक्फ संसोधन विधेयक 2024 का QR Code चस्पाया गया है। इसमें भक्तों से देशव्यापी मुहिम में सहभागी बनने की अपील की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने हिंदू धर्म के अनुयायियों से देश हित में क्यूआर कोड स्कैन करके नाम, पता, मोबाइल नंबर लिखकर ईमेल भेजकर सामूहिक उत्तरदायित्व निभाने की अपील की है। भक्त बड़ी संख्या में इस मुहिम में क्यूआर कोड स्कैन कर समर्थन दे रहे हैं। राजपूत ने बताया कि जेपीसी में 1000 से ज्यादा लोगो को क्यू आर  कोड स्कैन मेल करवाया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ संसोधन विधेयक के लिए देश की जनता से अपनी राय मांगी है। अब इस विधेयक को भरपूर समर्थन मिल रहा है। हिंदू संगठनों के बाद धार्मिक स्थलों पर भी जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम को गणेश पंडालों में भी स्थान मिल गया है। छिंदवाड़ा में गणेश मंडलों ने पंडालों में क्यूआर कोड स्कैनर लगाया है। मंडल के पदाधिकारियों ने जनता से इस मुहिम का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें