पांढुर्णा तहसील के कामठीकला गांव में रविवार सुबह बिजली कंपनी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए लोगों में एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। बिजली कंपनी ने इन सभी पर कुल 5 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है।
कार्यपालन अभियंता नितिन डेहरिया के मुताबिक, गांव में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे बिजली विभाग की 14 सदस्यीय टीम ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने देखा कि बिजली के पोल से सीधे केबल खींचकर घरों की छतों के रास्ते बिजली सप्लाई की जा रही थी।
ये भी पढ़ें-
स्वाभाविक मौत को बना दिया हादसा, संबल योजना में चार लाख का खेल, नपा कर्मचारी और युवक पर FIR
मकानों में की गई कार्रवाई, बनाया गया पंचनामा
टीम ने सभी संदिग्ध मकानों की जांच की और मौके पर पंचनामा तैयार किया। इस कार्रवाई में कुल 17 लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया। सभी मामलों में सबूत जुटाकर विभाग ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-
महज 11 साल की बच्ची ने घर में कर ली आत्महत्या, मां के फोन छीनने से गुस्से में थी आठवीं की छात्रा
सरकारी कर्मचारी भी शामिल
बिजली कंपनी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए लोगों में एक शासकीय सेवक भी शामिल है। हालांकि, विभाग ने अभी तक किसी भी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। टीम ने सिर्फ जुर्माने की राशि और तकनीकी जानकारी मीडिया के सामने रखी है। छापेमारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जिन घरों में कार्रवाई हुई, वहां आसपास के लोग भी जांच के दायरे में आ गए हैं। विभाग का कहना है कि आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।