अमरवाड़ा के पटवारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस को पटवारी का शव उसके घर में लटका हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी में अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेन्द्र मर्सकोले ने बताया कि अमरवाड़ा के वार्ड 14 में किराए के मकान में रहने वाले पटवारी तरुण उईके उम्र 32 साल निवासी सुरलाखापा ने अपने ही घर मे फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह दस बजे मिली, जब पटवारी से मिलने कुछ किसान आए हुए थे। उनके द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया था जिसके बाद पड़ोसियों ने देखा और तरुण के मित्रों और परिवारों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, तहसीलदार राजेश मरावी.नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने फांसी के फंदे से शव को नीचे उतार कर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजा। इस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक पटवारी तरुण उईके की पत्नी वैजयंती 2 महीने से अपने मायके में रह रही थी और इन दोनों के बीच में आए दिन विवाद होते रहते थे। इसी वजह परेशान होकर शायद उसने यह कदम उठाया है मौके पर नगर पालिका के शव वाहन की मदद से पीएम के लिए भेजा गया।