फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: परासिया नपा अध्यक्ष पर एक सप्ताह में दूसरी FIR, पद के दुरुपयोग और शोषण के प्रयास के आरोप

Sat, 14 Feb 2026 01:23 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

परासिया नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। एक महिला ने नपाध्यक्ष पद के दुरुपयोग और शोषण के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक सप्ताह के भीतर दूसरी एफआईआर दर्ज होने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चांदामेटा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर विनोद मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नपाध्यक्ष ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसके साथ शारीरिक शोषण का प्रयास किया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके पति को नगर प्रशासन में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसी बहाने उससे नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उसके घर आने का प्रयास किया और अतिक्रमण बताकर दीवार तोड़ने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर एससी/एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Umaria News: घर लौट रहे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, जांघ पर गहरी चोट, गांवों में अलर्ट जारी
बता दें के नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर दर्ज यह दूसरी एफआईआर है। इससे पहले परासिया थाने में भी एक अन्य महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था, जिसमें मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासन
नगर पालिका परासिया में भाजपा के 12 और कांग्रेस के 9 पार्षद हैं। इसी बीच संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने 31 जनवरी को विनोद मालवीय को छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। दोनों मामलों को लेकर पुलिस जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें