फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pandhurna: अपने ही भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, घरेलू विवाद बना हत्याकांड की वजह

Sun, 21 Jul 2024 10:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुर्णा

सार

जिले में तब्दील होने के बाद से पांढुर्णा में चोरी, लूट, हत्या जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
भाई ने की भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांढुर्णा जिला मुख्यालय की करीबी ग्राम पंचायत तिगांव में चचेरे भाई ने अपने ही भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी। घरेलू विवाद में ये हत्या की गई है। आरोपी भाई घटना स्थल से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रविवार दोपहर को घरेलू वाद विवाद के चलते दोनो भाइयों में झगड़ा हुआ था। आरोपी विकास नेहारे ने अपने ही भाई नरेश धनराज नेहारे (35) को बुरी तरह पीटा। पिटाई के बाद नरेश अधमरा हो गया। परिजन उसे घर लाए। पर शाम को नरेश की मौत हो गई। घटना के बाद से ही आरोपी विकास फरार बताया जा रहा है। पांढुर्णा थाना प्रभारी अजय मरकाम ने आरोपी पर धारा 103(1) , 115 बी.एन.एस. के तहत हत्या एवं मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

जिला बनने के बाद से बड़ी घटनाएं
जिले में तब्दील होने के बाद से पांढुर्णा में चोरी, लूट, हत्या जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिस पर जिला पुलिस के तरफ से अब तक कोई विशेष अभियान नहीं चलाया गया है। बता दें कि पिछले दिनों में भी जिले के राजणा गांव में भी चाचा ने भतीजे के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। विगत दिनों ज़िला मुख्यालय के करीबी गांव भूली में एक ही रात में तीन मंदिरों में चोरी का मामला सामने आया है। इसमें चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी अब तक पांढुर्णा पुलिस कि गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें