फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक: बाहर से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग

Wed, 23 Sep 2026 12:50 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में बाहर से लौटे एक व्यक्ति की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्र में सर्वे कर मरीज के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग पूरी की। मरीज की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है और स्वास्थ्य विभाग सभी संबंधित लोगों की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
सीएमएचओ दफ्तर छिंदवाड़ा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में स्वाइन फ्लू का एक पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संक्रमित मरीज हाल ही में बाहर से यात्रा करके छिंदवाड़ा लौटा था। स्वास्थ्य जांच के दौरान उसकी स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अर्चना कैथवास ने बताया कि मरीज के पॉजिटिव मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया। मरीज के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग पूरी कर ली गई है। साथ ही, क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर संदिग्ध लक्षण वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीज की पत्नी की भी जांच कराई गई थी। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल मरीज के परिवार और संपर्क में आए लोगों की निगरानी की जा रही है। विभाग की ओर से संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


नागपुर रेफर किए जाने की सूचना नहीं
सीएमएचओ डॉ. कैथवास ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के किसी अन्य निजी अस्पताल से स्वाइन फ्लू के मरीज को नागपुर रेफर किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सामने आ रही चर्चाओं की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है और स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन: टीआई समेत दो आरक्षक निलंबित, आधी रात जमकर हुआ था हंगामा
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे पूरा किया
मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री और उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के साथ संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य सर्वे कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू से जुड़े लक्षण सामने आने पर उसकी जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें