फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : इंदौर में दुकान के पास फैक्ट्री कर्मचारी का शव मिला, सिर पर है चोट के निशान

Wed, 23 Sep 2026 12:47 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान झांसी निवासी परदेशी इक्का के रूप में हुई है। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हादसे के साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में पुलिस ने चाय की दुकान के पास से एक युवक का शव बरामद किया। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में हादसा माना जा रहा है।

विज्ञापन

 

युवक रात को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह युवक के शव के मिलने की जानकारी पुलिस को मिली। युवक की शिनाख्त परदेशी इक्का के रूप में हुई है।
 

उसका शव अवंतिका गैस प्लांट के समीप मिला। परदेशी वहां क्या करने गया था और उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। उसके सिर पर हल्की चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की वजह का पता चल सके।

विज्ञापन

 

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि युवक किसके साथ था और उसकी हत्या हुई है या वह हादसे का शिकार हुआ है। युवक एक फैक्ट्री में काम करता था। वह झांसी से रोजगार के सिलसिले में इंदौर आया था और यहीं रहने लगा था।
 

पुलिस को घटनास्थल के पास स्थित शराब की दुकान के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग मिली है। पुलिस ने युवक के कुछ दोस्तों को थाने बुलाकर पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि परदेशी अक्सर शराब पीने के लिए दुकान पर जाता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें