फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: शराब के नशे में तालाब में डूबा बुजुर्ग, हुई दर्दनाक मौत; कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

Mon, 09 Sep 2024 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP: चांद के ग्राम धौलपुर में एक बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिसके शव को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चाँद थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांद के ग्राम धौलपुर में एक बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिसके शव को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टीआई के मुताबिक धौलपुर निवासी रतिराम पिता पोठू धुर्वे उम्र 55 वर्ष आज सुबह तालाब के पास घूम रहा था, काफी देर तक वह नजर नहीं आया, इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन


जिसके बाद में उसका शव तालाब में उतराता मिला। घटना के बाद तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था, जिसके चलते वह तालाब के पास घूमते वक्त अचानक बेसुध होकर तालाब में गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें