MP: छतरपुर जिले की बड़ामलहरा पुलिस द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर एक संदेही एक्टिवा स्कूटी चालक को पकड़ा जो स्कूटी में दो बोरी बांधे हुए था, पुलिस को देखकर वापस जाने भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
छतरपुर जिले की बड़ामलहरा पुलिस द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर एक संदेही एक्टिवा स्कूटी चालक को पकड़ा जो स्कूटी में दो बोरी बांधे हुए था, पुलिस को देखकर वापस जाने भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
विज्ञापन
इधर, तलाशी लेने पर दोनों बोरी में 175-175 क्वार्टर देसी प्लेन मदिरा सहित कुल अवैध शराब के 350 क्वार्टर मात्रा करीब 63 लीटर शराब सहित एक्टिवा स्कूटर की कुल कीमत करीब 80,000 रुपए आंकी गई, जिसको जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी साहिल उर्फ कल्लू राय वार्ड क्रमांक 11 कस्बा बड़ा मलहरा थाना बड़ा मलहरा जिला छतरपुर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय पेश कर जेल भेजा है।