फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: लोधीखेड़ा थाने से भागा तस्कर, रेलवे स्टेशन पर फिर पकड़ा गया, लापरवाही पर SP ने मांगा जवाब

Mon, 16 Jun 2025 08:16 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

यह घटना पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के ठीक अगले दिन हुई, जिससे पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। 7 घंटे बाद आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर से फिर से गिरफ्तार किया गया। अब उसके खिलाफ फरारी का नया केस भी दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
लोधीखेड़ा थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थानों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। पांढुर्णा जिले के लोधीखेड़ा थाने से शनिवार की सुबह एक मादक पदार्थ तस्कर फरार हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये कि यह घटना उस दिन हुई जब पुलिस अधीक्षक रात को ही थाने का निरीक्षण कर लौटे थे।

घबराहट का बहाना बनाकर दिया चकमा
विज्ञापन

थाने में बंद 38 वर्षीय सुनील भारती, जिसे पुलिस ने 1.3 किलो गांजा के साथ पकड़ा था, उसने सुबह पांच बजे घबराहट की शिकायत की। आरक्षक कल्याण सिंह ने उसे बाहर निकाला और मेज से बांध दिया, लेकिन इसी दौरान हल्की झपकी में आरोपी पीछे के दरवाजे से भाग खड़ा हुआ।

ये भी पढ़ें-18 जून को इंदौर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कलेक्टर पहुंचे आयोजन स्थल
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पास मिला, नया केस दर्ज
करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुनील को रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर से फिर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अब धारा 262 बीएनएस के तहत फरारी का नया प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने मांगा जवाब, जांच शुरू
एसपी सुंदर सिंह कनेश ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर लोधीखेड़ा थाना प्रभारी और ड्यूटी स्टाफ से जवाब तलब किया है। एसडीओपी को जांच सौंपी गई है, हालांकि अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें