फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा कोतवाली का एसआई 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मामले को रफा-दफा करने के एवज में मांगी घूस

Thu, 29 Aug 2024 05:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी द्वारा केस खत्म कराने के नाम पर 50,000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने सब इंस्पेक्टर को चंदनगाव की एक दुकान पर रंगे हाथों दबोचा है। सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव के पास से नकद जब्त कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ने केस खत्म कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जब शिकायतकर्ता ने उसे रिश्वत की राशि दी तो लोकायुक्त टीम ने सब-इंस्पेक्टर को चंदनगाव की एक दुकान पर रंगे हाथों पकड़ा है। सब इंस्पेक्टर के पास से नकद राशि जब्त कर ली गई है। उसे सर्किट हाउस लाया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, आवेदक दुर्गेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त की रात को पुलिस ने उठाया था। दूसरे दिन झूठे आरोप लगाकर 24 अगस्त को थाने के बाहर एक लाख की मांग की और घर पर 25,000 हजार लिया था, 25 अगस्त को मेरी जमानत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसके बाद सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने एक लाख रुपये घूस की मांग की थी। इस बात से परेशान आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी। लोकायुक्त ने मामले की जांच करते हुए सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। रिश्वत में लिए गए नोट के बाद सब इंस्पेक्टर के हाथ धुलाए गए, जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया। ट्रैप दल में दिलीप झरबडे डीएसपी लोकायुक्त निरीक्षक और ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें