फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadly Cough Syrup : एमपी में 24 घंटे के अंदर तीन और बच्चों की गई जान, अबतक हुई 20 मौतें; पांच की हालत गंभीर

Tue, 07 Oct 2025 02:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Cough Syrup Deaths in MP: जहरीली कप सिरप पीने से एमपी में लगातार बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आज तीन और बच्चों ने दम तोड़ दिया है। अब मृतक बच्चों की संख्या 20 हो गई है। वहीं, पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज जारी है। छिंदवाड़ा में हड़कंप मचा हुआ है। 


 
विज्ञापन
कफ सिरप की वजह से धानी की मौत हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में कफ सिरप की वजह से बच्चों की मौत का सिलसिला नहीं रूक रहा है। मंगलवार को तीन और बच्चों की मौत हो गई है। पहला  मामला तामिया ब्लॉक के भरियाढना गांव का है, जहां ढाई साल की धानी डेहरिया की नागपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर द्वारा दिए गए कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी और उसकी किडनी फेल हो गई। वहीं दो साल की  जेयूशा यदुवंशी की भी इलाज के दौरान  मौत हो गई। जेयूशा छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव की रहने वाली है। उसका भी प्राथमिक उपचार प्रवीण सोनी ने किया था। जेयूशा का इलाज भी नागपुर के GMC हॉस्पिटल में चल रहा था। वहीं, देर शाम तीसरे बच्चे की मौत की खबर भी आ गई। 

विज्ञापन

इस तरह से अब तक कफ सिरप की वजह से छिंदवाड़ा में 17 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं बैतूल में दो और पाढुर्ना में एक बच्चे की मौत हुई है। एमपी में बच्चों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अभी तक कुल 20 बच्चों की मौत हुई है। वहीं, राजस्थान में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।  

ये भी पढ़ें-  सिरप से बच्चों की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर
विज्ञापन


परिजनों ने कोल्ड सिरप को बताया जिम्मेदार
धानी के पिता का कहना है कि बच्ची को कोल्ड्रिफ सिरप ही दिया गया था। जिले के अन्य मामलों में भी ज्यादातर बच्चों ने यही सिरप या नेक्स्ट्रो-DS सिरप लिया था। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं दवाओं में मौजूद किसी जहरीले तत्व ने बच्चों की किडनी को नुकसान पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें- Deadly Cough Syrup: वही दवा... वही लक्षण, दोनों किडनी फेल, दो मौत के बाद अब मासूम हर्ष लड़ रहा जिंदगी की जंग
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा
छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग के एचओडी डॉ. पवन नंदूरकर ने बताया कि अब तक की जांच में सभी बच्चों में किडनी फेल्योर पाया गया है। दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की असली वजह सिरप में मौजूद कोई केमिकल था या कुछ और।

ये भी पढ़ें- Cough Syrup: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का एक्शन, मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों और DCGI को जारी किया नोटिस

जिले में दहशत का माहौल
लगातार हो रही मौतों से अभिभावकों में दहशत का माहौल है। कई परिवार अपने बच्चों को बाजार से खरीदी जाने वाली सिरप देने से बच रहे हैं। गांवों में चर्चा है कि बच्चों की बीमारी मामूली सर्दी-खांसी से शुरू होकर कुछ ही दिनों में जानलेवा बन रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें