फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: छिंदवाड़ा के चंगाई सभा के दौरान हंगामा, धर्मांतरण के लगे आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 29 Feb 2024 04:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में स्थित वंदना लॉन में चंगाई सभा के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। धर्मांतरण के आरोप लगाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में परासिया रोड स्थित एक लॉन में बुधवार को एक धर्म-विशेष के सदस्यों की ओर से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। सभा में धर्म परिवर्तन होने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लॉन पहुंचकर हंगामा कर दिया। लॉन में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। सभा में मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए है।

विज्ञापन


टीआई जीएस उईके ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि वंदना लॉन में एक धर्म से जुड़े कुछ लोगों द्वारा धर्मांतरण कराया जा रहा है। लॉन में हो रही प्रार्थना सभा में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचकर हंगामा कर रहे है। पुलिस टीम ने सभा में नागपुर, झारखंड से आए सामाजिक लोगों के अलावा अन्य के बयान लिए है। उईके के मुताबिक प्राथमिक जांच और बयानों में धर्म परिवर्तन जैसा कोई - तथ्य सामने नहीं आए है। राष्ट्रीय हिंदू सेना जिला अध्यक्ष यमन साहू ने विशेष समुदाय पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए कहा कि बीमारी में सुधार, रुपये और नौकरी का लालच देकर जिले के मासूम लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसका सभी हिंदूवादी संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें