फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: पांढुर्ना में पूर्व सीएम कमलनाथ हुए भावुक, जनता से बोले- मैं अंतिम सांस तक आपकी सेवा करूंगा

Tue, 02 Apr 2024 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP LS Election: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के पांढुर्ना में आयोजित एक जनसभा में भाषण देते हुए अपनी संवादिता को साझा किया। उन्होंने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि मैं अंतिम सांस तक आपकी सेवा करूंगा, मेरा पूरा जीवन आपके लिए समर्पित है।
विज्ञापन
पांढुर्ना में कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को पांढुर्णा पहुंचे। वहां उन्होंने भावुकता के साथ अपनी भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा जिले के विकास के लिए उन्होंने अपने स्वास्थ्य को नहीं देखा, अपने परिवार को नहीं देखा। 2000 गांव का विकास हो, इसके लिए उन्हें पूरी जवानी समर्पित कर दी।

विज्ञापन


बता दें कि कमलनाथ पांढुर्ना में जनसभा ले रहे थे। तभी उन्होंने यहां जनसभा के दौरान कहा कि 2000 गांव में से सिर्फ 480 गांव में बिजली थी। मैंने अपनी जवानी अपना जीवन आप लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया, न मेरा नाम रेत से जुड़ा और न किसी की जमीन से जुड़ा। इन सब चीजों के आप गवाह हो।

कमलनाथ में कहा कि पहले मोबाइल फोन नहीं थे। लैंडलाइन फोन के माध्यम से सेंटर की सप्लाई के लिए मुझे कॉल आते थे। मैं रैक व्यवस्था कराता था। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल को याद करते हुए कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो दूसरे जिले के लोग मुझे कहते थे कि यह तो छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री हैं। मैंने अपना सब कुछ छिंदवाड़ा को दे दिया, अपना पूरा जीवन छिंदवाड़ा के विकास में लगा दिया।
विज्ञापन


80 हजार किसानों का कर्ज माफ किया
कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले ही किस्त में 80,000 किसानों का कर्ज माफ कर दिया। कमलनाथ ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तब छिंदवाड़ा के विकास को देखकर लोग उनसे सवाल करते थे तो उन्होंने विधानसभा में कहा था कि मैं अपने जिले की नहीं करूंगा तो आपके लिए कैसे करूंगा। कमलनाथ ने कहा कि किसी की भी सरकार रहे, मुझे काम करना आता है। पिछले 20 साल से बीजेपी की सरकार रही, आपका कोई काम नहीं रुका और आगे भी कोई काम नहीं रुकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें