छिंदवाड़ा जिले में 14 मई को हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला के दामाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी का अपने मौसेरी सास के साथ प्रेम प्रसंग था, वह युवक के साथ पत्नी बनकर रहना चाहती थी। इसके के चलते आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छिंदवाड़ा जिले के भतोड़िया खुर्द गांव में 14 मई को मिली महिला की लाश के अंधे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही रिश्तेदार ने की थी। मृतका आरोपी की मौसेरी सास थी, जो उस पर पत्नी को छोड़कर उसे अपनाने का दबाव बना रही थी। धमकी और बदनामी से तंग आकर युवक ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए नवेगांव थाना प्रभारी महेन्द्र शाक्य ने बताया कि 45 वर्षीय सुमरतीबाई दर्शमा का शव गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में मिला था। पूछताछ में सामने आया कि उसका संबंध आरोपी चन्नूलाल (25) पिता कुंवर सिंह शीलू से था, जो मृतका की बहन की बेटी का पति है। पूछताछ में चन्नूलाल ने बताया कि सुमरतीबाई उस पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी को छोड़ दे और उसे पत्नी बनाकर साथ रखे। उसने ऐसा करने से इनकार किया तो वह गांव में बदनाम करने की धमकी देने लगी। बदनामी के डर से उसने मौका देखकर सुमरतीबाई का गला दबा दिया और शव छोड़कर भाग गया। हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चन्नूलाल को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।
टीम को मिलेगा इनाम
एसपी अजय पांडे ने खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है। टीम में टीआई राकेश बघेल, एएसआई लखनलाल सरयाम, प्रधान आरक्षक सीताराम नरें, जयप्रकाश सैय्याम, आरक्षक सोनू, रूमन सिंह, श्यामलाल, रामकिशोर, अरुण और रूपेश शामिल थे।