फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में माइनिंग इंजीनियर ने की आत्महत्या, समाजसेवी की मौत से क्षेत्र में शोक

Wed, 24 Dec 2025 10:58 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र में माइनिंग इंजीनियर हेमंत पवार (51) ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। वे सामाजिक रूप से सक्रिय नेता थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
देहात थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक माइनिंग इंजीनियर ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नागपुर रोड स्थित वर्धमान सिटी निवासी हेमंत पवार (51) के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी के अनुसार, स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के सामने आकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त हेमंत पवार के रूप में की गई। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी मौत की जिम्मेदारी स्वयं पर ली है और अपने पिता से क्षमा मांगी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

समाजसेवा में सक्रिय थे हेमंत पवार
हेमंत पवार पेशे से माइनिंग इंजीनियर थे और सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे बीते कई वर्षों से जिला क्षत्रिय पवार समाज के अध्यक्ष तथा प्रदेश भोयर पवार समाज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। समाज में उनकी पहचान एक व्यवहारिक, मिलनसार और नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति के रूप में थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, उनकी एकमात्र बेटी कक्षा 10वीं की छात्रा है। घटना की जानकारी मिलते ही समाज और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें- पुलिसकर्मी से 26 हजार की ठगी का प्रयास, अश्लील वीडियो डाउनलोड करने का लगाया आरोप

परिजनों को संभालने की कोशिश
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कुछ समय तक यह जानकारी मृतक की पत्नी से छुपाकर रखी, ताकि परिजनों को संभाला जा सके। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


समाज के लिए बना रहे थे नई योजना
पवार समाज से जुड़े अविनाश पवार ने बताया कि कुछ ही दिन पहले समाज की बैठक में हेमंत पवार ने समाज के उत्थान को लेकर नई रणनीति प्रस्तुत की थी। उन्होंने बताया कि किसी को भी यह अंदेशा नहीं था कि वे इतना कठोर कदम उठा लेंगे। घटना के समय पास में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि मृतक काफी देर तक रेलवे ट्रैक के आसपास दिखाई दिए थे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, जब ट्रेन आई तो वह उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें