फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: बैतूल तक चलेगी मेमू सवारी ट्रेन, छिंदवाड़ा के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Wed, 18 Dec 2024 05:45 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
विज्ञापन
रेलवे
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर छिन्दवाड़ा आमला मेमू सवारी गाड़ी को बैतूल तक चलाई जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इससे अब छिंदवाड़ा के रेल यात्रियों को फायदा होगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सांसद साहू ने रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छिंदवाड़ा में रेल सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर बात करते हुए पत्र सौंपा था। इसके तहत केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने सांसद को पत्र के माध्यम से बताया कि 01319 आमला-छिन्दवाड़ा मेमू सवारी गाड़ी को बैतूल रेलवे स्टेशन तक विस्तार किए जाने की विस्तृत जांच के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



यह रखी गई थी मांग
मेमू सवारी गाड़ी नंबर 01319 सुबह 8.00 बजे आमला से छिंदवाड़ा चलती है, जिसे जिला मुख्यालय बैतूल से चलाए जाने एवं मेमू सवारी गाड़ी नंबर 01319 शाम 6.15 बजे छिंदवाड़ा से आमला चलती है जिसे बढ़ाकर बैतूल जिला मुख्यालय तक चलाए जाने की मांग रखी गई थी। सांसद ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि छिंदवाड़ा एवं बैतूल जिला मुख्यालय हैं। इन गाड़ियों को बैतूल तक बढ़ाने से जिसकी दूरी बहुत ही कम 23 किलोमीटर ही है। दो मुख्य शहरों एवं जिला मुख्यालय बैतूल और छिंदवाड़ा को जोड़ने से जिलों की संपर्कता बढ़ेगी। रेलवे ट्रेक जहां से है वह जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है और वहां सड़क मार्ग नहीं है। साथ ही शाम को आमला से बैतूल की कोई संपर्क गाड़ी नहीं होती है। इन सवारी गाड़ियों के गन्त्व्य बढ़ाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

 

रेल मंत्री की ओर से सांसद को भेजा गया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें