फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: कमलनाथ ने छिंदवाड़ा कांग्रेस संगठन में की बड़ी सर्जरी, इन नए चेहरों को दी गई कमान

Fri, 11 Oct 2024 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। संगठन में नए चेहरों को कमान दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा के एक दिन पहले कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में अपने संगठन में बड़ी सर्जरी की है। कांग्रेस ने ब्लॉक, उप ब्लॉक और शहर अध्यक्ष के अलावा  युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद पर नए चेहरे को जिम्मेदारी दी है। खासकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद तिवारी को पांढुर्णा जिले का प्रभारी मनोनित किया गया है। वहीं, परासिया विधानसभा की जवाबदारी राजीव तिवारी, चौरई की जवाबदारी अशोक तिवारी, अजय मैद को अमरवाड़ा विधानसभा, गोविंद राय को जुन्नारदेव विधानसभा, प्रीतम पटेल को सौंसर विधानसभा प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही आनंद बक्षी को चारो मोर्चा संगठन का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि कमल राय परासिया ब्लॉक, मानक बेलवंशी उमरेठ ब्लॉक, अरूण साहू जुन्नारदेव ब्लॉक, सिम्मीलाल परतेती नवेगांव ब्लॉक, नीटू गांधी दमुआ ब्लॉक, राजेन्द्र ठाकुर तामिया ब्लॉक, चम्पालाल कुर्चे अमरवाड़ा ब्लॉक, राजकुमार ठाकुर हर्रई ब्लॉक, तीरथ ठाकुर चौरई ब्लॉक, पृथ्वीराज ठाकुर बिछुआ ब्लॉक, पप्पू यादव छिंदवाड़ा ब्लॉक शहर, रघुवीर मोहने मोहखेड़ ब्लॉक, राजेन्द्र यमदे सौंसर ब्लॉक, जीवन सिंह रघुवंशी छिंदवाड़ा ग्रामीण ब्लॉक-1, अजय सिंह पटेल छिंदवाड़ा ग्रामीण भाग- 2 के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

इन्हें मिली उप ब्लॉक अध्यक्ष की जवाब
परासिया उप ब्लॉक-1 कृपाल शाह मर्सकोले, परासिया उप ब्लॉक-2 मुकुंद नर्रे, चावलपानी उप ब्लॉक उमराव शाह, अमरवाड़ा उप ब्लॉक कल्याण पटेल, सिंगोड़ी उप ब्लॉक आशीष जैन, छिन्दी उप ब्लॉक तुलसीराम काकोडिया, बटकाखापा उप ब्लॉक कमलभान शाह, धनौरा उप ब्लॉक शैलेन्द्र सोनी, चांद उप ब्लॉक पृथ्वीराज पटेल, सांवरी उप ब्लॉक दीनदयाल यदुवंशी, मैनीखापा उप ब्लॉक सदाशिव धुर्वे, सौंसर उप ब्लॉक-24 विलास जोगी, चिचोली सिवनी उप ब्लॉक श्रीकांत महाजन, नांदनवाड़ी उप ब्लॉक अध्यक्ष मूसनलाल उइके मनोनित किए गए हैं।
विज्ञापन


यह बनाए गए शहर अध्यक्ष
वीर बहादुर सिंह परासिया शहर, राजेश डेहरिया न्यूटन शहर, निशार खान बड़कुही शहर, सुशील जायसवाल चांदामेटा शहर, अरूणेश जायसवाल जुन्नारदेव शहर, राजेश नागले दमुआ शहर, शैलेन्द्र जैन अमरवाड़ा शहर, प्रेम साहू हर्रई शहर, धीरज खंडेलवाल चौरई शहर, बालमुकुंद अयोधि चांद शहर, लेखराम मालवीय बिछुआ शहर, संजय ठाकरे सौंसर शहर, शंकर ब्रम्हे मोहगांव शहर, श्रीकांत तिड़के लोधीखेड़ा शहर, कैलाश चौधरी पिपला नारायणवार शहर व जयंत घोड़े पांढुर्ना शहर अध्यक्ष बनाए गए हैं।

यह बने युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष
पिंचू बैस छिंदवाड़ा विधानसभा, राजा दूबे परासिया विधानसभा, अंकित पांडे चौरई विधानसभा, भूपेन्द्र पटेल अमरवाड़ा विधानसभा और बिट्टू सूर्यवंशी को जुन्नारदेव विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें