फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News :  सावधान! यहां सियार का बढ़ रहा खौफ; हमले में 11 लोग घायल छह नाबालिग भी शामिल, इलाज जारी

Sat, 27 Sep 2025 10:10 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Jackal attacks In Chhindwara : छिंदवाड़ा जिले के सेजवाड़ा गांव में शनिवार सुबह एक सियार ने महिलाओं और बच्चों पर हमला कर दहशत फैला दी। हमले में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें छह बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
सियार के हमले के बाद मचा हड़कंप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा हर्रई वन परिक्षेत्र के सेजवाड़ा गांव में शनिवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब एक सियार गांव में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला, पुरुष और बच्चों सहित कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनमें छह नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को पहले अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

स्कूल की प्रार्थना के दौरान हमला

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह सबसे पहले सियार ने मोहल्ले में बैठी महिलाओं को निशाना बनाया। इसके बाद वह सीधे गांव के स्कूल परिसर में घुस गया। उस समय बच्चे प्रार्थना कर रहे थे। अचानक हुए हमले में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना से स्कूल में भगदड़ मच गई। बच्चों को सुरक्षित निकालने में शिक्षकों और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामवासी दशरथ सिरसाम ने बताया कि सियार ने पहले महिलाओं को काटा, फिर स्कूल में बच्चियों पर हमला किया। उसके बाद वह बस्ती की ओर भागा और वहां भी कई लोगों को घायल कर दिया।

घायलों के नाम

  1. बलिया बाई पिता सुखराम सिरसाम (4 वर्ष)
  2. सुखराम पिता साने सिरसाम (50 वर्ष)
  3. सुशीला पति लखन पड़तेती (60 वर्ष)
  4. राजकुमारी पिता प्रवेश धुर्वे (14 वर्ष)
  5. प्रेमकुमारी पिता धन सिंह (16 वर्ष)
  6. प्रमिला पिता दशरथ सिरसाम (11 वर्ष)
  7. रामकली पति नन्हे जी धुर्वे (50 वर्ष)
  8. मनीष पिता ग्यासलाल सिरसाम (13 वर्ष)
  9. अनुबाई पति गणपत धुर्वे (55 वर्ष)
  10. नीलम पिता रामभरोस धुर्वे (11 वर्ष)
  11. बाबूलाल पिता गेंदालाल इनवाती (22 वर्ष)

गुस्साए ग्रामीणों ने मार गिराया
हमले के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को मार डाला। घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि अन्य सियारों की भी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- खून से सने रिश्ते : पांच मौत से डरे परिवार ने रची साजिश, भतीजों ने अंधविश्वास में चाची को काटकर छत से फेंका

विज्ञापन


दहशत का माहौल, सतर्क रहने की अपील
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों से आसपास के जंगलों में सियार देखे जा रहे थे, लेकिन पहली बार गांव में घुसकर इतना बड़ा हमला हुआ है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खासतौर पर बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को कोर्ट का नोटिस, PM मोदी और स्वामी रामभद्राचार्य पर की थी टिप्पणी

 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें