फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: दो मासूम बच्चियों को मां ने बेरहमी से पीटा और खुद पी लिया फिनायल, एक बच्ची की मौत; जानें

Wed, 05 Mar 2025 09:55 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara: निशा के पति सुमित साहू जब शाम को काम से घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। निशा और उसकी दोनों बेटियां बेहोश पड़ी थीं।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के लालबाग इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी दो मासूम बेटियों की बेरहमी से पिटाई करने के बाद खुद भी फिनाइल पी लिया। इस घटना में छोटी बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और बड़ी बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


बड़ी बेटी और मां की हालत गंभीर
बुधवार दोपहर निशा साहू (32 वर्ष) ने अपनी दो बेटियों, अमृता (10 वर्ष) और नम्रता (2 वर्ष 8 महीने), की पिटाई करने के बाद फिनाइल पी लिया। इस घटना में छोटी बेटी नम्रता की मौत हो गई, जबकि निशा और अमृता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पति ने दरवाजा तोड़ा, दिल दहलाने वाला दृश्य देखा
जानकारी के मुताबिक, निशा के पति सुमित साहू जब शाम को काम से घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। निशा और उसकी दोनों बेटियां बेहोश पड़ी थीं। सुमित ने तुरंत अपने साले और पड़ोसियों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छोटी बेटी नम्रता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर निशा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें