फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: अपनी मर्जी से जान दे रहा... यह लिखकर युवक ने अपने घर में की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 22 Jan 2025 12:25 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से खुदकुशी करने और किसी को परेशान न करने की बात लिखी है। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं, इसमें किसी का कोई मामला नहीं, किसी ने भी परेशान नहीं किया।" सुसाइड नोट में यह बातें लिखकर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रावनवाड़ा शिवपुरी थाना क्षेत्र के मंडला में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को करीब चार बजे 22 वर्षीय युवक का शव उसके घर में मिला। मृतक का शव रस्सी से बने फंदे पर लटका हुआ था। युवक ने सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और किसी को परेशान न करने की बात लिखी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान प्रशांत डेहरिया के रूप में हुई है, जो मंडला गांव का निवासी था। वह पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता विष्णु डेहरिया मंडला की जेपी कोयला खदान में कार्यरत हैं। यह नौकरी उन्हें उनकी जमीन पर कोयला खदान निकलने के बदले मिली थी। प्रशांत अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। उसके दो भाई और एक बहन भी हैं।

मंगलवार को जब उसके पिता ड्यूटी पर गए थे और घर पर कोई नहीं था, तब प्रशांत ने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है। प्रशांत का शव परासिया में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें