फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में ऑनर किलिंगः पिता और भाई ने उजाड़ दिया नव विवाहिता का सुहाग, जानें मामला

Mon, 16 Sep 2024 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां पिता और भाई ने मिलकर नव विवाहिता का सुहाग उजाड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के परासिया में परिवार की मर्जी के बिना युवती का पड़ोसी युवक से विवाह करना उसके मायके वालों को नागवार गुजरा। युवती के पिता और छोटे भाई ने दामाद के घर जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


बता दें कि धारदार हथियार से पेट और सीने में किए गए हमले से 24 वर्षीय योगेश पिता ब्रमौशन मालवीय को गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए उसे परासिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। योगेश ने तीन सप्ताह पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। मामला बढ़िया लाइन चांदामेटा का है। रविवार रात लगभग 9.20 बजे योगेश का ससुर और साला उसके घर पहुंचे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दरवाजा खटखटाकर उन्होंने योगेश को बाहर बुलाया।

योगेश के बाहर आते ही उसके ससुर और साले ने किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने योगेश के ससुर को पकड़ लिया, किंतु योगेश का साला घटनास्थल से फरार हो गया। डायल 100 को फोन से सूचना दी गई। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लिया। वहीं दूसरे हमलावर की तलाश शुरू कर दी। योगेश की मौत के बाद हत्या के मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें