फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: खेत में आग बुझाने गए किसान की अचानक जलने लगी धोती, गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Tue, 18 Mar 2025 09:25 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

धोती में लगी आग से किसान सोमलाल का कमर से लेकर पैरों तक का हिस्सा झुलस गया। उनका पांढुर्णा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीएमओ डॉ. दीपेंद्र सलामे ने बताया कि सोमलाल का शरीर लगभग 40% तक झुलस गया है।  
विज्ञापन
घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले की पांढुर्णा तहसील के सावलपानी गांव में खेत में लगी आग बुझाने गए एक बुजुर्ग किसान की धोती में अचानक आग लग गई। इससे किसान बुरी तरह झुलस गए, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे 65 वर्षीय किसान सोमलाल धुर्वे अपने खेत पर गए थे, जहां गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। फसल को बचाने के लिए सोमलाल खुद आग बुझाने में जुट गए। लेकिन, इस दौरान उनकी धोती में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए।

ये भी पढ़ें: एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट,आज भी छाएंगे बादल होगी बूंदाबांदी
विज्ञापन


40% शरीर झुलसा, अस्पताल में भर्ती
धोती में लगी आग से सोमलाल का कमर से लेकर पैरों तक का हिस्सा झुलस गया। हादसे के बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत पांढुर्णा सिविल अस्पताल ले गए। बीएमओ डॉ. दीपेंद्र सलामे ने बताया कि सोमलाल का शरीर लगभग 40% तक झुलस गया है। उनका इलाज किया जा रहा है। 

गेहूं की फसल भी जलकर राख
किसान सोमलाल के खेत में तीन एकड़ में गेहूं की फसल लहलहा रही थी, लेकिन आग लगने से कुछ हिस्से की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 

ये भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट में खुलासा: प्राकृतिक आपदा सहायता और संबल योजना में 32 करोड़ की राशि अपात्रों के खातों में भेजी
विज्ञापन


गांव में चिंता, प्रशासन से जांच की मांग
घटना के बाद गांव के लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे फसल और किसानों की जान को खतरा बना रहता है। किसान संघ और ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच करने और पीड़ित किसान को आर्थिक मदद देने की मांग की है। फिलहाल, सोमलाल धुर्वे अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
विशेषज्ञों का कहना है कि फसल कटाई के समय खेतों में आग से बचाव के उपाय किए जाने चाहिए। खेतों के आसपास फायर ब्रेक (आग रोकने के लिए खाली जगह) बनाए जाएं। किसान सूती कपड़े पहनें, ताकि आग लगने की संभावना कम हो। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें