फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: कचरा जलाने से भड़की आग, दो मवेशियों की जलकर मौत, बचाने गया व्यक्ति झुलसा

Sat, 15 Mar 2025 09:32 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कोमल लांजीवर ने जैसे ही कोठे में आग फैलती देखी, वे तुरंत वहां पहुंचे और मवेशियों को बचाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कोठे में घुसकर एक बैल को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
कचरा जलाने के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के तामिया थाना अंतर्गत हिर्रीपठार गांव में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। घर के बाहर जलाए गए कचरे की आग अचानक विकराल हो गई और उसकी लपटों ने पास के कोठे को अपनी चपेट में ले लिया। इस कोठे में कई मवेशी बंधे थे, जो आग में फंस गए।

विज्ञापन


बता दें कि 59 वर्षीय कोमल लांजीवर ने जैसे ही कोठे में आग फैलती देखी, वे तुरंत वहां पहुंचे और मवेशियों को बचाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कोठे में घुसकर एक बैल को बाहर निकाल लिया, लेकिन जब वे अन्य मवेशियों को बचाने के लिए वापस अंदर गए, तो आग की लपटों में घिर गए। तेज धुएं और आग के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और बुरी तरह झुलस गए।

यह भी पढ़ें: घर के सामने खड़ी जीप में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी, समय रहते ही बुझाई गई
विज्ञापन


भाई भी आग में झुलसे, दो मवेशियों की जलकर मौत
कोमल को आग में झुलसता देख उनके छोटे भाई भगवत लांजीवर (54) ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। वे पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने लगे। लेकिन इस दौरान वे भी आग की चपेट में आ गए और झुलस गए। कोठे में बंधे एक बैल और एक भैंस आग में जलकर मर गए, जबकि अन्य मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग पर अड़े वकीलों ने किया एमजी रोड पर चक्काजाम

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, स्थिति गंभीर
परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, झुलसे मवेशियों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें