फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: बाइक पेड़ से टकराई, ससुर व दामाद की दर्दनाक मौत…पुलिस कर रही मामले की जांच

Sat, 26 Oct 2024 02:21 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara: दीपावली से पहले एक घर की खुशियां मामत में बदल गई। यहां अमरवाड़ा से बाजार कर घर लौट रहे ससुर व दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरवाड़ा से बाजार कर घर लौट रहे ससुर व दामाद हादसे का शिकार हो गए, जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में ससुर दामाद की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन


देर रात एतराम पन्द्राम उम्र 60 साल निवासी नीमढाना और उसके दामाद कोमलभान धुर्वे उम्र 35 साल निवासी घोघरी अमरवाड़ा से वापस अपने घर नीमढाना जा रहे थे, तभी कोपाखेड़ा और महलोन गांव के बीच तीज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में बाइक पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में दोनों ससुर-दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अमरवाड़ा पुलिस और एंबुलेंस मौका स्थल पर पहुंची और घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दीपावली से पहले छाया मातम
दोनों की दर्दनाक मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली के पहले उनके घर में मातम पसरा हुआ है। दोनों त्यौहार की खरीदी करने के लिए बाजार गए हुए थे, देर रात लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस घायलों का पोस्टमार्टम करा रही है, मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें