तामिया के पांडू पिपरिया में सोमवार सुबह एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में मौत के कारणों का उल्लेख भी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तामिया के एसडीओपी बंजारे ने बताया कि तामिया के बिजोरी में रामलखन रघुवंशी (55) और उनकी पत्नी भूमिलता रघुवंशी (48) किराना दुकान चलाते हैं। सोमवार सुबह उनकी किराना दुकान नहीं खुली थी, आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो दरवाजा काफी देर तक बंद रहा। तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों दंपती मृत अवस्था में पड़े हुए थे, उनके पास से सल्फास की दुर्गंध आ रही थी, तथा उनके पास एक सुसाइड नोट पड़ा हुआ था। एसडीओपी ने बताया कि सुसाइड नोट में उन्होंने कर्ज के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
इंदौर में पढ़ते हैं दो बच्चे पिपरिया के रहने वाले हैं बुजुर्ग
दरअसल बुजुर्ग राम लखन रघुवंशी पिपरिया के रहने वाले हैं। वह अपने ससुराल बिजोरी में ही रहकर किराना दुकान चलाते थे उनके दो बेटे हैं। दोनों इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से कर्जदार थे तथा एक कर्ज चुकाने के लिए उन्हें दूसरे लोगों से कर्ज ले रखा था, जिसके कारण उन्होंने यह सुसाइड किया।
स्व सहायता समूह और निजी लोगों से ले रखा था कर्ज
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक दंपती ने स्व सहायता समूह से लोन लेकर अपना कर्ज चुका रहे थे। ऐसे में सोमवार को उनकी किश्त थी। लेकिन इससे पहले ही पति-पत्नी में जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। हालांकि दोनों की मौत के पीछे का कारण पुलिस तलाश रही है। सुसाइड नोट बनाने साफ तौर पर लिखा है कि हम पर बहुत सारा कर्ज हो गया है जिसको हम चुका नहीं पा रहे हैं, इसी को लेकर हम सुसाइड कर रहे हैं।
जांच करती पुलिस