फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर युवक को रोककर खेला खूनी खेल

Tue, 30 Jul 2024 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP: छिंदवाड़ा-नागपुर रोड में अपनी कार से ऑफिस जा रहे लूथरा भवन के प्रॉपर्टी सेक्रेटरी संजीव लाला पर उनके पड़ोसी रहे तनवीर प्रकाश, अजीत प्रकाश और उनकी मां ने रोक कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तनवीर और अजीत ने संजीव लाला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा-नागपुर रोड में अपनी कार से ऑफिस जा रहे लूथरा भवन के प्रॉपर्टी सेक्रेटरी संजीव लाला पर उनके पड़ोसी रहे तनवीर प्रकाश, अजीत प्रकाश और उनकी मां ने रोक कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तनवीर और अजीत ने संजीव लाला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर घायल के इलाज जारी है। वहीं सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पड़ोस में रहते थे आरोपी, आए दिन होता था विवाद
मारपीट में घायल युवक की मां की माने तो आरोपी उसके पड़ोस में रहते थे। आए दिन उनको देखकर पूरा परिवार छीटाकशी करता था, उनका कहना था कि उनका बेटा बड़ी पोस्ट पर है, जिसको देखकर वह जलन रखते थे। आए दिन विवाद करने की उनकी पुरानी आदत थी । फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें