परिजनों को यह दुखद खबर मिली, तक दुल्हन की विदाई की रस्में चल रही थीं। इससे, माहौल एकदम गमगीन हो गया, परिजनों ने पहले बेटी को विदा किया। उसके बाद अस्पताल से मेहमूद खान का शव घर लाया गया।
परासिया में रविवार रात चांदामेटा में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब निकाह के दौरान दुल्हन के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिल्लेवानी से बारात आई थी, मंडप में मौलवी निकाह पढ़ रहे थे, इसी बीच गेट पर खड़े पिता अचानक गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बची।
चांदामेटा निवासी मेहमूद खान परासिया में दवाइयों की दुकान में काम करते थे। उनकी बेटी का निकाह रजवाड़ा लॉन में तय था। रविवार रात समारोह चल रहा था, बारात आ चुकी थी, निकाह की रस्में हो रही थीं। मेहमूद मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे गिर पड़े। परिजन तुरंत मेहमूद खान को परासिया के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं था। फिर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों को यह दुखद खबर मिली तब दुल्हन की विदाई की रस्में चल रही थीं। इससे, माहौल एकदम गमगीन हो गया, परिजनों ने पहले बेटी को विदा किया। उसके बाद अस्पताल से मेहमूद खान का शव घर लाया गया। मेहमूद खान का जनाजा सोमवार सुबह 10:30 बजे चांदामेटा कब्रिस्तान ले जाया गया। भारी भीड़ के बीच उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।