फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadly Coldrif Syrup: किडनी खराब होने से नागपुर में नौ बच्चे भर्ती; CM मोहन यादव ने दिए मुफ्त इलाज के निर्देश

Tue, 07 Oct 2025 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Deadly Coldrif Syrup: दूषित कोल्ड्रिफ सिरप से बीमार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के 7 और बैतूल के 2 बच्चे नागपुर में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके मुफ्त इलाज के निर्देश दिए और निगरानी के लिए डॉक्टरों व प्रशासनिक टीम तैनात की गई है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में दूषित कोल्ड्रिफ सिरप के कारण किडनी संक्रमण से ग्रस्त कुल 9 बच्चे नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें छिंदवाड़ा के 7 और बैतूल के 2 बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी बच्चों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Deadly Cough Syrup: वही दवा... वही लक्षण, दोनों किडनी फेल, दो मौत के बाद अब मासूम हर्ष लड़ रहा जिंदगी की जंग
विज्ञापन

 
विज्ञापन


सरकार ने नागपुर के अस्पतालों में बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी और डॉक्टरों की संयुक्त टीम तैनात की है। यह टीम लगातार अस्पतालों और प्रभावित परिवारों से संपर्क में रहकर बच्चों की स्थिति पर नजर रख रही है।

यह भी पढ़ें- Deadly Cough Syrup: सिरप से बच्चों की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें