मध्यप्रदेश में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे से होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला छिंदवाड़ा जिले के गुरैया बायपास का है, जहां सोमवार शाम बाइक से जा रहे एक युवक की गर्दन चाइनीज मांझे से बुरी तरह कट गई। हादसे के बाद युवक बाइक से गिर पड़ा, जिससे उसके कंधे की हड्डी और एक पसली भी टूट गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें-जहरीले पानी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, हो रही स्किन की बीमारी, डॉक्टर के पर्चे लेकर पहुंचे रहवासी
प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल
लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। शहरवासियों का कहना है कि बाजारों में खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है, जबकि प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आती है। लोगों ने मांग की है कि इस जानलेवा मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।