फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: स्कूल की गिरी छत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समेत तीन घायल, परासिया के बाघ बर्दिया में हुआ हादसा

Tue, 21 May 2024 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया में स्कूल की छत गिरने से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा बाघ बर्दिया में हुआ है, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में परासिया के बाघ बर्दिया में स्कूल की छत गिरने से पोषण आहार बांट रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्याम कली विश्वकर्मा ने बताया कि दोपहर में पोषण आहार का वितरण कर रही थी। तभी अचानक स्कूल की छत का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। इस दौरान श्याम कली विश्वकर्मा की कमर में चोट आई है। जबकि आंगनवाड़ी सहायिका और उनका नाती भी इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हुआ है। तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सामने आई बड़ी लापरवाही, हैंडओवर नहीं हुआ भवन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि उनके यहां आंगनवाड़ी भवन बनकर तैयार हो गया है। लेकिन उसका अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया है, जिसके कारण पहले वे पंचायत भवन में ही आंगनवाड़ी की कक्षाएं लगाती थीं। वहीं, पिछले दिनों मीडिल स्कूल में। वह आंगनवाड़ी लगाने लगी स्कूल बिल्डिंग के जिस हिस्से में हादसा हुआ, वह जर्जर नहीं है। बावजूद इसके अचानक छत उनके ऊपर गिर पड़ी। गनीमत यह रही कि इस दौरान मासूम बच्चे यहां पर मौजूद नहीं थे, नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें