फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में BJP की महिला नेता बोलीं- जूते-चप्पल से मारूंगी, घसीटते हुए थाने ले जाऊंगी; ऑडिया वायरल

Fri, 25 Oct 2024 09:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

इस पूरे मामले पर जुन्नारदेव विधायक सुनील ऊइके ने आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष की भाषा को अमर्यादित बताया और कहा कि इसको लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर का ऑडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा की दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष और एक सप्लायर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा की नेत्री किरण खातरकर और नपा अध्यक्ष एक सप्लायर पर गुस्से में भड़कते हुए सुनाई दे रही हैं। साथ ही चेतावनी देती नजर आ रही हैं कि यदि वह नगर पालिका में घुसा तो उसे चप्पल से मारेंगी। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद छिंदवाड़ा की राजनीति गरमा गई है। भाजपा इस मामले पर मौन है, लेकिन कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाने के प्रयास में है। प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर भाजपा की महिला जनप्रतिनिधि के इस रवैये को सत्ता के नशे में चूर होना बताया है। इसके बाद से दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष बैकफुट पर आ गई हैं। 

विज्ञापन




वायरल ऑडियो में क्या? 
वायरल हो रहे ऑडियो में दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर सप्लायर से कह रही हैं, 'क्या कर रहा है तू...नगर पालिका के अंदर गया तो जूते और चप्पल से मारूंगी... सीधे निकल जाना, नहीं तो थाने तक घसीटते हुए लेकी जाऊंगी'। दूसरी ओर, सप्लायर उनसे पूछ रहा है कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन नपाध्यक्ष लगातार धमकी देते हुए कह रही हैं- 'तुम नगर पालिका में घुसे तो जूते चप्पल से मारूंगी'। इस छोटी सी ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद बाद सभी चुप्पी साधे हुए हैं।

विधायक बोले आंदोलन करेंगे 
इस पूरे मामले पर जुन्नारदेव विधायक सुनील ऊइके ने आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष की भाषा को अमर्यादित बताया और कहा कि इसको लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नपा अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन होगा। इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन, यह कहते हुए कॉल कट कर दिया कि वह वे अभी नेटवर्क में नहीं हैं, बाद में बात करेंगी।
विज्ञापन


अपने व्यक्ति को लाभ दिलाने चाह रहीं अध्यक्ष
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके ने बताया कि नगर पालिका में राहुल डेहरिया को सीसीटीवी कैमरे का टेंडर मिला था, जिसके तहत वह कैमरे लगाने पहुंचा था। उसी दौरान अध्यक्ष ने उसे धमकाया। गुलबाके ने कहा कि राहुल टेंडर के अनुसार काम कर रहा था, लेकिन अध्यक्ष किसी अपने व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए उसे काम नहीं करने देना चाह रही थीं। इसी कारण यह विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि इस घटना के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें