फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: छात्र को अगवा कर जंगल में ले जाकर पीटा, बहन से बात करने से नाराज युवकों ने किया अधमरा

Sat, 23 Mar 2024 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छात्र को अगवा कर जंगल में ले जाकर पीटा गया है। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा देकर निकला था। नाराज युवकों ने छात्र को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के परासिया उमरेठ में विषंभरनाथ पांडे स्कूल से 11वीं की परीक्षा देकर निकले कचराम निवासी छात्र को दो युवकों ने उठा लिया। उसे आमानाला के जंगल में ले जाकर डंडे से पीटा गया। पिटाई से छात्र की पीठ नीली हो गई। पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने वाले दो युवकों पर अपहरण मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण कायम किया है। 

विज्ञापन


कचराम निवासी सत्यम पवार छात्र 11वीं अंग्रेजी का पेपर देने सुबह आठ बजे उमरेठ आया था। दोपहर साढे बारह बजे के आसपास पर परीक्षा देकर निकला। इसी दौरान उमरेठ निवासी युवक फैजान और अरमान उसके पास आए। उसे जबरदस्ती मोटर साइकिल में बैठाकर आमा नाला के जंगल में ले गए। छात्र से बोले कि वह उसकी बहन से बातचीत क्यों करता है। इसके बाद डंडे से उसकी पिटाई की गई। हाथ मुक्के और झापड़ से उसे मारा गया। इससे उसकी पीठ में नीले रोल आ गए। कान के पास सूजन आ गई। हाथ और अन्य जगहों पर चोटे आई।

इसी दौरान उसके साथी उसे तलाशते हुए आए। इस बीच आरोपी का भाई आदिल भी मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। पुलिस को सूचना देने के बाद परासिया में उनका मुलाहजा किया गया। पुलिस ने छात्र सत्यम की शिकायत पर फैजान खान और अरमान खान के विरुद्ध अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण कायम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें