फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: तेज रफ्तार ट्रक पिकअप में जा घुसा, ड्राइवर ने दम तोड़ा

Sat, 25 May 2024 05:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले की दूल्हादेव घाटी के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी। ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में दूल्हा देव घाटी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप में सामने सो रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


हर्रई पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 7.00 बजे यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि ट्रक ग्वालियर से छिंदवाड़ा की तरफ जा रहा था जिसमें खली भरी हुई थी। अचानक दूल्हा देव घाटी के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। पिकअप क्रमांक MP28 G 0922 को उसने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअप चालक बिस्तु पिता किशन लाल कहार, उम्र 32 वर्ष, निवासी बटका खापा, की मौके पर मौत हो गई। उसका पीएम सीएचसी हर्रई में कराया जा रहा है एवं ट्रक को थाने लाया गया है। 

ट्रक चालक हो गया फरार
इस हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। दूल्हा देव घाटी में हुए हादसे के बाद एक बार फिर से यहां एक्सीडेंटल पॉइंट बनाने और हादसे को रोकने के लिए उचित प्रयास करने की मांग की है। यहां पर न तो निर्धारित गति सीमा नियंत्रण का बोर्ड लगा है और न ही स्टॉपर लगाए गए हैं। इस कारण यहां आये दिन हादसे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें