फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup: डॉक्टरों तक दवा पहुंचाने वाला फार्मा कंपनी का MR गिरफ्तार, SIT करेगी कमीशन नेटवर्क की जांच

Mon, 27 Oct 2025 09:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

आरोप है कि उसने डॉक्टरों को कमीशन देकर कंपनी की दवाइयाँ लिखवाने का दबाव बनाया। इससे पहले ‘अपना फार्मा’ एजेंसी के संचालक की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब SIT दवा सप्लाई चैन, डॉक्टरों की कमीशन डीलिंग और कंपनी की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फार्मा कंपनी का एमआर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरीले कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को सन फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) सतीश वर्मा को परासिया पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। सतीश वर्मा पर आरोप है कि उसने डॉक्टरों को कमीशन देकर कंपनी की दवाइयां मरीजों को लिखवाने का दबाव बनाया था।

विज्ञापन


SIT करेगी कमीशन नेटवर्क की जांच
अब मामले की जांच विशेष जांच टीम (SIT) के पास है। टीम यह पता लगाएगी कि किन डॉक्टरों को कमीशन दिया गया। किनके माध्यम से दवाई की सप्लाई की गई। कंपनी ने कैसे जहरीली दवाइयां बाजार में पहुंचाईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में कुछ प्रमुख निजी डॉक्टरों और मेडिकल एजेंसियों के नाम सामने आने की संभावना है।

पहले भी हुई थीं गिरफ्तारियां
इससे पहले पुलिस ने ‘अपना फार्मा’ एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया था। यह वही एजेंसी थी, जिसने जहरीला कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ छिंदवाड़ा बुलाकर सप्लाई किया था। इस एजेंसी से जुड़ी अन्य दवाइयों के सैंपल लैब भेजे गए हैं। वहीं, डॉक्टरों की भूमिका और उनकी कमीशन डीलिंग की जांच भी जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कार्तिक-अगहन मास में बाबा महाकाल की पहली सवारी आज, नगर भ्रमण में शामिल होगा मंदिर समिति का बैंड

हर कड़ी जोड़ रही पुलिस
छिंदवाड़ा पुलिस इस पूरे मामले की हर परत खोलने में जुटी है। कंपनी के मालिक, एजेंसी संचालक, डॉक्टर और अब एमआर की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और विस्तृत हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “सतीश वर्मा की गिरफ्तारी के बाद अब यह स्पष्ट होगा कि कमीशन की लालच में किन डॉक्टरों ने मरीजों को जहरीली दवाइयां लिखीं।”
विज्ञापन


आगे क्या?
एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी और डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की पूरी संभावना है। फिलहाल पुलिस दवा वितरण चैनल और कमीशन ट्रांजेक्शन की फाइलें खंगाल रही है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें