फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: नगर निगम में गौशाला की दुर्दशा पर हंगामा, कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में तीखी बहस

Fri, 28 Mar 2025 06:20 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा नगर निगम में गौशाला की दुर्दशा पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में तीखी बहस होती रही।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षदों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा नगर निगम की गौशाला में गायों की दुर्दशा को लेकर निगम सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली। कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने की मांग की। जबकि भाजपा पार्षदों ने पहले जांच कमेटी गठित करने की बात रखी। इस दौरान सदन में ‘गौ माता की जय’ के नारे भी गूंजे।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष हर्षा अंबर दाढ़ें ने गौशाला में हो रही लापरवाही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की गौशाला में गायों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कांग्रेस पार्षदों ने लापरवाह कर्मचारियों को हटाने और गौशाला की व्यवस्था सुधारने की मांग की।

यह भी पढ़ें: गांव के बच्चों ने शहर के बच्चों को पछाड़ा, लड़कियां रहीं अव्वल
विज्ञापन


भाजपा पार्षदों ने रखी जांच कमेटी बनाने की बात
दूसरी ओर, भाजपा पार्षदों ने मामले की जांच के लिए पहले एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि बिना ठोस जांच के किसी पर कार्रवाई करना उचित नहीं होगा। निगम अध्यक्ष सोनू मांगो ने बताया कि कांग्रेस पार्षद पहले भी गौशाला की बदहाल स्थिति को लेकर कमिश्नर के पास शिकायत लेकर गए थे, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज पार्षदों ने सदन में जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 2 बार अस्पताल से लौटाया, तीसरी बार ठेले से प्रसूता को ले जाते समय रास्ते में हुई डिलीवरी, नवजात की मौत

बजट चर्चा के बाद होगा निर्णय
मेयर और नगर निगम कमिश्नर ने इस मुद्दे पर तत्काल कोई निर्णय लेने से इंकार कर दिया और कहा कि पहले एक जांच कमेटी बनाई जाएगी, जो गौशाला की स्थिति की समीक्षा करेगी। इसके बाद ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। हालांकि, कांग्रेस पार्षदों ने इस प्रस्ताव पर असहमति जताई और तत्काल कार्रवाई की मांग की। गौशाला की दुर्दशा को लेकर नगर निगम में मचे इस हंगामे के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन क्या कदम उठाता है और इस गंभीर मुद्दे पर क्या कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें