फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Vijayvargiya: 'हवाई जहाज वाले BJP ज्वाइन करना चाह रहे थे, हमने दरवाजे बंद किए, सज्जन हमारे लायक नहीं'

Tue, 19 Mar 2024 05:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कैलाश विजयवर्गीय बोले, हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज वाले नेता बीजेपी में ज्वाइन करना चाह रहे थे, हमने दरवाजे बंद कर दिए। सज्जन सिंह वर्मा को लेकर बोले, वह बीजेपी के लायक नहीं हैं।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की बीजेपी में जॉइनिंग को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा में सम्मलित होने के लिए हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर वाले लोग बहुत आ रहे थे। लेकिन हमने उनके लिए दरवाजे बंद रखे। विजयवर्गीय ने सज्जन सिंह वर्मा के पीएम मोदी के कांग्रेस साफ करने के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जिन नेता का आप नाम ले रहे हैं, वह जय श्री राम कहकर भाजपा में ज्वाइन करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन हमने ऐसे नेता को भाजपा में ज्वाइन करना उचित नहीं समझा, वह भाजपा के लायक नहीं थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें