फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा, फॉरेस्ट गार्ड को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, मौत

Sat, 05 Apr 2025 07:18 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

फॉरेस्ट गार्ड नशे की हालत में था और सड़क पर वाहनों को रोकने की कोशिश कर रहा था, तभी पिकअप ने उसे कुचल दिया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के परासिया रोड पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग में पदस्थ फॉरेस्ट गार्ड की मौत हो गई। एक पिकअप ने फॉरेस्ट गार्ड को कुचल दिया। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला के कपड़े पहनकर दुकानों में चोरी करने वाला गिरफ्तार, दूसरा आरोपी भाई फरार

जानकारी के अनुसार मृतक जय कुमार कुमरे (39) जोकि वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर पदस्थ था। मूलतः मेघा, जिला सिवनी का निवासी था और इन दिनों चंदनगांव में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार दोपहर वह नशे की हालत में था और सड़क पर वाहनों को रोकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली टीआई उमेश गोलहानी के अनुसार, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दुर्घटना उक्त पिकअप वाहन से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीन संदिग्ध मौत मामले में एसडीओपी अंकिता सुल्या आईजी कार्यालय अटैच, पूर्व मामलों की भी होगी जांच

मृतक जय कुमार की पत्नी शिक्षिका है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। पुलिस पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें