फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrawara By-Election: प्रचार के दौरान सांसद ने चलाया हल, साहू ने बटका खापा में किसान के साथ की खेत की जुताई

Mon, 01 Jul 2024 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सांसद ने हल चलाया। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने बटका खापा में किसान के साथ खेत की जुताई किए।
विज्ञापन
खेत की जुताई करते हुए सांसद विवेक बंटी साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी बीच सोमवार को उन्होंने आदिवासी अंचल बटका खापा के टाटी घाट ग्राम में किसान महेश उइके के खेत में हल चलाया।

विज्ञापन


दरअसल, वह इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। तभी टाटी घाट के पास जब वह अपने काफिले के साथ गुजर रहे थे। एक किसान अपने खेत की जुताई कर रहा था, जिसे देखकर विवेक बंटी साहू ने अपना काफिला रुकवाया और अभी सीधे खेत में पहुंच गए। जहां उन्होंने खेत में किसान के साथ हल चलाया। सांसद विवेक बंटी साहू के हल चलाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से किसान के साथ वह घुल मिलकर हल चला रहे हैं। 

किसानों के साथ जमीन पर बैठकर की चर्चा
इससे पहले सांसद ने आदिवासी अंचल के किसानों से मुलाकात की तथा उनके साथ जमीन पर बैठकर चर्चा की साफ तौर पर देखा जा सकता है किस तरह से सांसद बनने के बाद विवेक बंटी साहू लगातार लोगों के बीच पहुंचकर चर्चा कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें