फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: चावल माफिया ने कराया था पत्रकार पर जानलेवा हमला, चालीस हजार में किया था जान का सौदा

Sun, 29 Sep 2024 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पत्रकार पर जानलेवा हमला करवाने वाले राइस मिल संचालक का नाम शुभम खंडेलवाल है, जो चौरई मंडी के बड़े व्यापारी सुनील खंडेलवाल का पुत्र है। आरोपी शुभम के एक करोड़ रूपए होल्ड थे, जो वह सैटिंग से निकलवा रहा था। वो 25 लाख रुपए निकलवा भी चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के चौरई निवासी पत्रकार ललित डेहरिया पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका मास्टरमाइंड चौरई का चावल माफिया निकला, जिसने 40 हजार में पत्रकार को ठिकाने लगाने का सौदा किया था।
विज्ञापन


एसपी मनीष खत्री ने इस संबंध में कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में खुलासा किया। पत्रकार पर जानलेवा हमला करवाने वाले राइस मिल संचालक का नाम शुभम खंडेलवाल है, जो चौरई मंडी के बड़े व्यापारी सुनील खंडेलवाल का पुत्र है। आरोपी शुभम के एक करोड़ रूपए होल्ड थे, जो वह सैटिंग से निकलवा रहा था। वो 25 लाख रुपए निकलवा भी चुका था। खबर है कि राइस मिल के नाम पर भी बड़ी गड़बड़ियां चावल माफिया ने की है। सरकार को लाखों का चूना लगाने वाले आरोपी शुभम उर्फ शुभ्भू खंडेलवाल को लगा कि उसकी धोखाधड़ी की खबर प्रकाशित हो गई तो सरकारी खजाने में रुकी हुई राशि 75 लाख रुपए नहीं मिलेगी। इस पर आरोपी शुभम उर्फ शुभ्भू खंडेलवाल ने छिंदवाड़ा निवासी नाजिल खान से फोन से बातचीत कर 40 हजार में पत्रकार पर हमला करने की सुपारी दी थी इसके बाद बदमाशों ने ललित डेहरिया पर जानलेवा हमला कर दिया।

इन आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम
पत्रकार पर हमले में इकरार उर्फ इक्कू सिद्दिकी पिता असगर उर्फ बल्ला सिद्दिकी उम्र 23 साल निवासी छापाखाना तारा कालोनी छिंदवाड़ा, मोहम्मद कैफ उर्फ कैफी सिद्दिकी पिता मोहम्मद तुफैल सिद्दिकी उम्र 21 साल निवासी पुराना बैल बाजार वार्ड नं. 28 साहू डॉक्टर के पीछे छिंदवाड़ा, नाजिल खान पिता आदिल खान उम्म्र 28 साल निवासी पुराना बैल बाजार अकबरी मस्जिद के पीछे छिंदवाड़ा, शुभम उर्फ शुभ्भू खंडेलवाल पिता सुनील खंडेलवाल उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 4 मेन रोड चौरई थाना चौरई शामिल हैं। मामले में जिसान खान निवासी छिंदवाडा फरार बताया जा रहा है। आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकार्ड भी पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें