फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: चौरई में धर्म परिवर्तन को लेकर हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 09:46 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

चौरई नगर के वार्ड क्रमांक 14 में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना सभा रुकवाई और धर्मांतरण कराने वाली महिला, छोटी पाटिल, को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
चौरई थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरई नगर में उस वक्त वबाल मच गया जब नगर के वार्ड क्रमांक 14 में धर्म परिवर्तन की शिकायत को लेकर हिंदुवादी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यहां चल रही प्रार्थना सभा को रुकवाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण करा रही महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


टीआई गनपत उईके ने बताया कि चौरई के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाली छोटी पति वैभव पाटिल ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उन्होंने वर्ष 2103 में  क्रिश्यिचन धर्म अपनाने के बाद से धर्म प्रचार शुरू कर दिया। पिछले कुछ दिनों से छोटी पाटिल के द्वारा चौरई क्षेत्र के कुछ गांवों, सहित अपने क्षेत्र के लोगों को बहला रही थी और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थी। उसकी शिकायत हमें मिली थी। दोपहर को हिंदुवादी संगठनों ने जहां ये प्रार्थना चल रही थी वहां पर जाकर घेराव किया। उसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और इसके बाद सबंधित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस को देखकर भाग गए यहां आए लोग
बताया जा रहा है कि यहां हंगामे की जानकारी लगते ही जैसे ही पुलिस यहां पहुंची तो प्रार्थना सभा में एकत्रित हुए लोग यहां से भागने लगे। फिलहाल पुलिस सारे मामले क जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें