फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: धार्मिक भावना भड़काने वाली पोस्ट पर पुलिस ने की कार्रवाई, महिला को हिरासत में लिया

Sat, 29 Mar 2025 09:47 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

महिला की आपत्तिजनक पोस्ट के बाद लोगों में आक्रोश की स्थिति बनने लगी। इस पर लोगों ने पुलिस से महिला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद संबंधित पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने की प्रक्रिया शुरू की और महिला को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पोस्ट को हटवाया और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला की पोस्ट में धार्मिक भावना भड़काने वाले तथ्य थे, जिस कारण शहर का माहौल खराब हो सकता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी धर्मेंद्र पिता गणेश मालवीय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक आपत्तिजनक पोस्ट देखी, जो उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल तरन्नुम हफीज नामक महिला द्वारा साझा की गई थी। पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैलने लगा, जिससे शहर का माहौल तनावपूर्ण होने की आशंका उत्पन्न हो गई।

ये भी पढ़ें- ओरिजिनल फाइल की जांच कर बताएं जिम्मेदारों के नाम, नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा मामले में HC के आदेश
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए संबंधित पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने की प्रक्रिया शुरू की और तरन्नुम हफीज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295A और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PWD के जिस EE को ऊर्जा मंत्री ने किया सम्मानित, उसी ने किया 7 करोड़ का घोटाला, FIR के बाद निलंबित

पुलिस की अपील
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी सामग्री साझा करने से पहले उसकी सत्यता और संभावित प्रभाव पर विचार करें। भड़काऊ या समाज में अशांति फैलाने वाली पोस्ट से बचें, ताकि शांति और सौहार्द बना रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें