फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarwara Bypolls: जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ता के घर किया भोजन, सिंगोडी सेक्टर में किया धुआंधार प्रचार

Fri, 28 Jun 2024 11:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर पिछले दो दिनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
भोजन करते जीतू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह के साथ आदिवासी अंचल में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी कार्यकर्ता के घर भोजन भी किया। 

विज्ञापन


दरअसल जीतू पटवारी चुनाव प्रचार करने के लिए सिंगोड़ी सेक्टर के आदिवासी अंचल लछुआ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हंस लाल प्रत्येक के यहां पहुंचकर उनके साथ साग और रोटी का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें एकजुटता के साथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है। 

पिछले दो दिनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वे सिंगोड़ी सेक्टर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनसभा लेकर भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


प्रतिष्ठा का सवाल बना विधानसभा चुनाव
विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनाव प्रचार संभाल रहे हैं। वहीं कांग्रेस से जीतू पटवारी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। आज भी आदिवासी अंचल में कांग्रेस कार्यकर्ता के घर भोजन करते नजर आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें