फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: AI तकनीक का दुरुपयोग, युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीर-वीडियो बनाने वाले दो नाबालिगों पर केस

Thu, 29 Jan 2026 10:02 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कोतवाली थाना क्षेत्र में AI तकनीक से दो युवतियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए। शिकायत पर पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
कोतवाली थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। नागपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली दो युवतियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें आपत्तिजनक रूप में तैयार किया गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया गया। आरोप है कि इसी तकनीक का इस्तेमाल कर एक आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया।
विज्ञापन


परिचित से मिली जानकारी, थाने पहुंची पीड़िता
पीड़ित युवती को इस घटना की जानकारी उसके एक परिचित के माध्यम से मिली। इसके बाद वह मंगलवार शाम कोतवाली थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों के मोबाइल फोन की पड़ताल की, जिसमें डिजिटल साक्ष्य मिले। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बुधवार देर शाम दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी उसी मोहल्ले के रहने वाले हैं और पीड़ित युवतियों को पहले से जानते थे।

ये भी पढ़ें- आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा में विवाद, कथावाचकों को लेकर ये क्या बोल गए दामोदर यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य प्लेटफॉर्म पर भी पड़ताल
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाली गई सामग्री और मोबाइल से मिले सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। चूंकि दोनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आपत्तिजनक सामग्री अन्य किन-किन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से डिजिटल ट्रेल खंगाला जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें