फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : बीआरटीएस तोड़ने के लिए दो पैकेज में टेंडर, ठेकेदार नहीं मिले तो निगम खुद करेगा काम

Thu, 29 Jan 2026 09:28 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News : बीआरटीएस की रैलिंग और बस स्टॉप हटाने के लिए नगर निगम ने दो पैकेज में टेंडर जारी किए हैं। कोर्ट की फटकार के बाद निगम ने यह कदम उठाया है। डेढ़ करोड़ से अधिक की आय की उम्मीद है और ठेकेदार नहीं मिलने पर निगम खुद यह कार्य करेगा।
विज्ञापन
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरटीएस की रैलिंग और बस स्टॉप नगर निगम के लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं। कोर्ट की लगातार फटकार के बाद अब नगर निगम ने बीआरटीएस के बस स्टॉप और रैलिंग तोड़ने के लिए दो अलग-अलग पैकेज में टेंडर जारी किए हैं। निगम को इस प्रक्रिया से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की आय होने की उम्मीद है। यदि किसी ठेकेदार की ओर से रुचि नहीं दिखाई जाती है तो नगर निगम खुद इस कार्य को अंजाम देगा।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें :भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड, 30 दिन में 29 मौतें, अभी भी पूरी बस्ती में पानी साफ नहीं

डेढ़ करोड़ से अधिक की आय की संभावना
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बीआरटीएस के ढांचे को हटाने से निगम को अच्छी खासी आय हो सकती है। इसके लिए निरंजनपुर से लेकर राजीव गांधी प्रतिमा तक की रैलिंग और बस स्टॉप को तोड़ा जाना प्रस्तावित है। इस पूरे कार्य से निगम को करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होने का अनुमान है।

पहले भी ठेकेदार छोड़ चुका है काम

विज्ञापन

इससे पहले भी नगर निगम ने बीआरटीएस की रैलिंग तोड़ने का कार्य एक ठेकेदार को सौंपा था, लेकिन ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर फरार हो गया। मामले में लापरवाही और देरी को लेकर कोर्ट ने भी नगर निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी।

60 दिन में काम पूरा करने की शर्त

विज्ञापन

जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि जो भी फर्म यह ठेका लेगी, उसे 60 दिन के भीतर पूरा काम करना होगा। यदि टेंडर प्रक्रिया में कोई भी ठेकेदार सामने नहीं आता है, तो नगर निगम अपने संसाधनों से यह कार्य शुरू करेगा। स्टेडियम क्षेत्र में पहले भी निगम ने इसी तरह अपने स्तर पर बस स्टॉप तोड़ने का काम कराया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें