फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: जेल से छूटते ही फिर चोरी, दो बाइक झाड़ियों में छिपाईं; देहात पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Mon, 14 Sep 2026 11:01 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में देहात थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गणेश कुमरे को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। दोनों वाहनों की कीमत करीब 1.28 लाख रुपये है। आरोपी पहले भी चोरी, मारपीट और जुआ के मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। 
विज्ञापन
आरोपी के साथ पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल से जमानत पर बाहर आते ही एक आरोपी ने फिर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। देहात थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से मोहखेड़ और सौसर थाना क्षेत्र में चोरी, मारपीट और जुआ सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पौआमा चौक स्थित श्री कुंज वाटिका निवासी विशाल ठाकुर (25) ने 13 सितंबर को देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर को उसकी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP28 MZ 4118 अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 552/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की।

ये भी पढ़ें- शिवपुरी: शराब दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी, सरपंच-जनपद सदस्य समेत 21 गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन


सस्ते में बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपी
14 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कम कीमत में मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर देहात पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गणेश पिता बाबूलाल कुमरे (28), निवासी बीसापुरकला, थाना मोहखेड़ के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने काराबोह डेम के पास एक खंडहर में झाड़ियों के बीच चोरी की दो मोटरसाइकिलें छिपाकर रखना बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीवीएस अपाचे MP28 MZ 4118 कीमत करीब 78 हजार रुपये और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की यामा कंपनी की बाइक कीमत करीब 50 हजार रुपये बरामद की। दोनों वाहनों की कुल कीमत 1.28 लाख रुपये है।
विज्ञापन


जेल से जमानत पर छूटकर आया था
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गणेश कुमरे के खिलाफ मोहखेड़ और सौसर क्षेत्र में पहले से चोरी, मारपीट और जुआ के मामले दर्ज हैं। वह मोहखेड़ थाने के चोरी के एक मामले में जेल गया था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी को 14 सितंबर को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड मांगा है।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें